शोभन मंदिर में एक साथ सबसे ज्यादा हुए उपनयन संस्कार

ProfileImg
17 May '24
1 min read


image

कानपुर देहात जिले के शिवली इलाके के आस्था का केन्द्र ब्रम्हलीन संत गुरूदेव भगवान व शोभन सरकार की तपोस्थली शोभन आश्रम में प्रति वर्ष की भांति वैशाख शुक्ल सप्तमी  तिथि गढ़ी भगवान बजरंग स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा स्थापना दिवस पर  मंगलवार को क्षेत्रीय व बाहर से आए हुए 265 बटुकों का उपनयन संस्कार विद्वान आचार्यों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सामूहिक उपनयन संस्कार की शुरुआत वर्ष 1950 में पूर्व गोलोकवासी संत परमपूज्य सन्त स्वामी विरक्तानंद महाराज शोभन सरकार द्वारा  किया गई थी।  बटुकों ने उपनयन संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत आश्रम परिसर में मौजूद देवी देवताओं  व गुरुदेव भगवान की मूर्तियों की समक्ष मत्था टेका। मंदिर के महंत हरिशरण पाण्डेय  का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। मंदिर से जुड़े शक्ति शरण ने बताया कि प्रदेश में एक साथ सबसे ज्यादा उपनयन यही होते है।इस मौके पर आचार्य मुण्डन पंडित, लाला, अनिल, पंकज अग्निहोत्री, कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री, विकास मिश्रा,  सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।




ProfileImg

Written by Geetesh Kumar Agnihotri