भारत को खुशहाल बनाएं

भुखमरी का दर्द

ProfileImg
27 May '24
1 min read


image

भुखमरी का दर्द भूखे बच्चे से पूछो,

एक रोटी के लिए रोते बिलखते बच्चों से पूछो।

जिसने पेट के खातिर बचपन त्यागा है।।

भुखमरी का दर्द उस आप से पूछो ,

जिसने एक रोटी के लिए पूरा दिन श्रम किया है।

मां के आंचल की छाया को समझो,

जिसने भुखमरी में साथ दिया है।

आओ मिलकर भुखमरी खत्म करें।

भारत को खुशहाल बनाएं।।

आओ भीख मांगने वाले बच्चों को एक रोटी दें,

कर दे पूरी तरह पैसे का लेन-देन  बंद।

आओ पैसे को बदले एक रोटी में,

ताकि भारत से खत्म हो भुखमरी।।

आओ मंदिर में दूध ना चढ़ाएं,

दूध का दान करना सीखें।

चलो एक अच्छी पहल करें,

भारत को भुखमरी से मुक्त बनाएं।।

आओ मिलकर भुखमरी खत्म करें।

भारत को खुशहाल बनाएं।।

       🦋༺✿𝕱𝖑𝖔𝖜𝖊𝖗 𝕰𝖒𝖕𝖗𝖊𝖘𝖘✿༻🦋:

(ये कुछ टाइम पहले स्कूल मैसेज आया था लिखने को। लिख तो दिए थे उसी टाइम पर अब तक ड्राफ्ट में पड़ी थी।

आज आप सबके साथ शेयर कर रहा है।

आप सब पढ़ो और बताओ कैसी लगी, यह ayra website par hamara पहला प्रकाशित कविता है हमे उम्मीद है आप को अच्छा लगेगा।)

 

Category:Parenting and Family



ProfileImg

Written by Flower Empress

जज़्बातों से लिखी जाती है कहानी, उम्मीद और प्यार से पढ़ी जाती है कहानी। रीडर्स ओर राइटर्स का होता है भावनाओं का बंधन। Instagram I'd :- author_preeta