प्याज उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर, किसानों को मिलेगा प्याज का उचित दाम, सरकार ने उठाया यहचौहान ने दी जानकारी। प्याज उत्पादक किसानों (Onion Export Duty) के लिए लिया यह महत्वपूर्ण फैसला।

प्याज उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर, किसानों को मिलेगा प्याज का उचित दाम, सरकार ने उठाया यहचौहान ने दी जानकारी। प्याज उत्पादक किसानों (Onion Export Duty) के लिए लिया यह महत्वपूर्ण फैसला।

ProfileImg
27 Mar '25
4 min read


image

प्याज उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर, किसानों को मिलेगा प्याज का उचित दाम, सरकार ने उठाया यहचौहान ने दी जानकारी। प्याज उत्पादक किसानों (Onion Export Duty) के लिए लिया यह महत्वपूर्ण फैसला।

Contents  hide 

1 कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी। प्याज उत्पादक किसानों (Onion Export Duty) के लिए लिया यह महत्वपूर्ण फैसला।

1.1 👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Onion Export Duty | प्याज की खेती अब किसानों के लिए नकदी फसल के रूप में जानी जाने लगी है। भारत में अधिकतर राज्यों में किसान प्याज की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसकी मांग बारहों महीने बाजार में बनी रहती है।

होटलों, ढाबों के अलावा प्याज घरों में दैनिक सब्जी के साथ उपयोग में लिया जाता है। इसकी बढ़ती मांग के कारण कभी-कभी इसके भाव आसमान को छू जाते हैं और ज्यादा उत्पादन के चलते कभी कभी इनके भाव बहुत ही सस्ते हो जाते है।

 

मंडियों में इस बार प्याज की बंपर आवक हो रही है। बंपर आवक के चलते इनके रेट में भी भरी गिरावट आई है। तकरीबन 1 महीने पहले प्याज के भाव 2700 से 2800 रूपये क्विंटल तक बने हुए थे। लेकिन अब इनके दाम 1700 से 1800 रूपये क्विंटल रह गए है।

ऐसे में अब सरकार ने प्याज किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की, अब प्याज एक्सपोर्ट ड्यूटी (Onion Export Duty) को जीरो कर दिया गया है। आइए आर्टिकल में जानते है किसानों को इससे क्या लाभ होगा?…

 

महाराष्ट्र सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य

Onion Export Duty | विश्वभर में प्याज उत्पादन में भारत का योगदान 19% है, जो चीन (27% पर ) से पीछे है। देश के कुल प्याज उत्पादन में 33% योगदान के साथ महाराष्ट्र प्याज उत्पादन में अग्रणी है। कर्नाटक दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसकी कुल उत्पादन में 17% हिस्सेदारी है।

इन दो राज्यों के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और बिहार प्याज के अन्य सबसे बड़े उत्पादक हैं। प्याज की खेती पूरे साल की जा सकती है। भारत में प्याज़ की फ़सल दो चक्रों में उगाई जाती है। पहला फसल चक्र नवम्बर से जनवरी तक कटाई के लिए तैयार होता है, तथा दूसरा फसल चक्र जनवरी से मई तक कटाई के लिए तैयार होता है। : Onion Export Duty

 

एक्सपोर्ट ड्यूटी को किया गया शून्य : कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Onion Export Duty | कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया की, मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को लाभकारी मूल्य देना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों प्याज पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को 40% से घटाकर 20% किया था और अब 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी को घटाकर शून्य कर दिया है।

 

यानी की अब भारत का प्याज विदेशो के बाजारों में शून्य एक्सपोर्ट ड्यूटी के सप्लाई किया जायेगा। इससे किसानों को सीधा यह फायदा होगा की, अब उन्हें प्याज का उचित दाम मिल सकेगा। 

एमपी में अभी क्या है प्याज का भाव?

इंदौर मंडी में प्याज का भाव : नई लाल प्याज, प्याज महाराष्ट्र का भाव 1700 से 1800 रूपये क्विंटल, एक्स्ट्रा क्वालिटी प्याज का भाव 1500 से 1700 रूपये क्विंटल, प्याज लोकल का भाव 1400 से 1500 रूपये क्विंटल। : Onion Export Duty

 

सुपर प्याज का भाव 1300 से 1500 रूपये क्विंटल, एवरेज प्याज का भाव 1000 से 1300 रूपये क्विंटल, गोल्टा प्याज का भाव 1000 से 1100 रूपये क्विंटल, गोल्टी प्याज का भाव 700 से 800 रूपये क्विंटल, छाटन प्याज का भाव 500 से 800 रूपये क्विंटल है।

 

उज्जैन मंडी में प्याज का भाव : एक्स्ट्रा सुपर लॉट प्याज का भाव 1400 से 1500 रूपये क्विंटल, सुपर प्याज का भाव 1300 से 1400 रूपये क्विंटल, एवरेज माल का भाव 1000 से 1200 रूपये क्विंटल। : Onion Export Duty

 

गोल्टा प्याज का भाव 600 से 900 रुपए क्विंटल, गोल्टी प्याज का भाव 200 से 600 रूपये क्विंटल, छाटन / दागीमाल प्याज का भाव 300 से 900 रूपये क्विंटल है।

शाजापुर मंडी में प्याज का भाव : नई प्याज, एक्स्ट्रा सुपर प्याज का भाव 1650 से 1750 रूपये क्विंटल, सुपर प्याज का भाव 1500 से 1600 रूपये क्विंटल, एवरेज प्याज का भाव 1300 से 1400 रूपये क्विंटल। : Onion Export Duty

 

गोल्टा प्याज का भाव 1100 से 1300 रूपये क्विंटल, गोल्टी प्याज का भाव 600 से 900 रूपये क्विंटल, कैप्सूल प्याज का भाव 300 से 500 रूपये क्विंटल, छाटन प्याज का भाव 400 से 800 रूपये प्रति क्विंटल तक है। डैली 

 

Category:Technology



ProfileImg

Written by Ravindra patidar

Student

0 Followers

0 Following