दिल्ली में कपल्स के लिए 4 बेहद खूबसूरत घुमने लायक खूबसूरत जगहें

दिल्ली में कपल्स के लिए 4 खूबसूरत घुमने लायक जगह

ProfileImg
26 Apr '24
3 min read


image

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कपल्स को बहुत ही कम एक साथ क्वालिटी टाइम् सपेन्ड करने का मौका मिलता है और जब प्लानिंग करते हैं तो कहाँ घुमने जाएं और कौन सी जगहें बेस्ट हैं सब सवालों और सरचिंग में समय ज्यादा बर्बाद हो जाता है।

अगली बार जब भी आप अपने पार्टनर के साथ घूमने या डेट पर जाने का प्लान कर रहे हों तो यह आर्टिकल बिल्कुल आप कपल्स लोगों के लिए उत्तम है जिसमें आप दिल्ली की बेस्ट जगहों के बारे में जान सकते हैं और उसमें से एक अच्छी जगह चुन सकते हैं। दिल्ली में कपल्स के लिए कैफे से लेकर एडवेंचर्स पार्क तक एक से बढ़कर एक रोमांटिक जगहें हैं जहां आप दोनों जा सकते हैं।

 

1) parthsarthi rock

पार्थसारथी रॉक कपल्स के लिए घुमने के लिए बेस्ट और रोमांटिक जगहों में से एक है। आपको बता दें कि पार्थसारथी रॉक JNU कैम्पस में पथरीली पहाडियों से घिरा एक ओपन औडिटोरियम है जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेसी में क्वालिटी टाइम् सपेन्ड करने के लिए जा सकते हैं।

यहाँ सनसेट का सबसे सुंदर नज़ारा देख सकते हैं। दिल्ली के शोर शराबे से दूर प्राइवेसी में एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए पार्थसारथी रॉक एक बेस्ट ऑप्शन हैं।

2) kingdom of dreams

किंगडम ऑफ ड्रीम्स दिल्ली से 32 किलो मीटर दूर गुड़गांव में है। यह जगह दिल्ली की बेस्ट आउटिंग में से एक आती है। जहां आप कपल्स के तौर पर या दोस्तों के साथ भी घुमने के लिए जा सकते हैं।

यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर कई तरह के कार्यक्रम देख सकते हैं। और साथ ही यहां के लोकप्रिय खाने का भी चटकारा ले सकते हैं।

3) world of wonder

दिल्ली नोएडा में मौजूद world of wonder एक मनोरंजन पार्क है जो कपल्स एडवेंचर के शौकीन हैं उनके लिए world of wonder एक दम बेस्ट ऑप्शन है। नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के अंदर यह पार्क सैलानियों का सबसे पसन्दीदा पार्क माना जाता है। यह पार्क 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जहां 22 से भी अधिक गतिविधियां करवाई जाती हैं। अगर आप दिल्ली बेस्ट जगह सर्च कर रहे हैं तो आपको यहाँ जरूर घुमने के लिए जाना चाहिए।

4) दमदमा झील

दमदमा झील कपल्स के घुमने के लिए दिल्ली के रोमांटिक जगहों में से एक है। यह झील उन कपल्स के लिए बेह्तरीन है जो प्रकृति के बीच बैठ कर कुछ महत्वपूर्ण समय एक दूसरे के लिए निकाल सकें। दिल्ली से इस झील की दूरी लगभग 50 किलो मीटर हैं जहां ड्राइव करके आप दो घण्टे में भी पहुँच सकते हैं। यह आकर्षक झील तीन हजार एकड़ में फैली हुई है। जो पर्यटकों के बीच काफी पसंदीदा स्पाट है।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको दिल्ली से इतनी नजदीकी खूबसूरत जगहें देख बहुत सी जानकारी मिली होगी।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में बताएँ।

 

 

 

 

 

Category:Travel



ProfileImg

Written by Sachin walia